कॉन्टेंट पर जाएं

मिलें उस कलाकार से जिसने घर से बाहर कदम रखे बिना ही पूरी दुनिया की तस्वीरें खीचीं हैं

फ़िल्म देखें

एगोराफ़ोबिया से पीड़ित एक मुसाफ़िर

Google स्ट्रीट व्यू पर मौजूद सड़कों के सहारे जैकी केनी उन जगहों तक जाने में कामयाब हो पाईं, जहां जाने के बारे में वो कभी सोच भी नहीं पाती थीं. वह दुनिया के उन हज़ारों लोगों में से एक हैं, जो एगोराफ़ोबिया (खुली और सार्वजनिक जगहों से डर लगना) से पीड़ित हैं. घर से बाहर निकलने के बारे में सोचने भर से उन्हें तनाव और घबराहट के दौरे पड़ने लगते हैं. उनकी हालत ऐसी है कि बाज़ार या ऑफ़िस जाने जैसे रोज़मर्रा के काम भी, उन्हें बेहद मुश्किल या नामुमकिन से लगते हैं. वो अपने ही घर में एक ऐसे शरणार्थी की तरह रहती थीं, जिसकी दुनिया चारदीवारी में सिमट कर रह गई थी.

ऐसे में ही एक दिन उनके दिमाग में एक ख़्याल आया और उन्होंने Google स्ट्रीट व्यू पर क्लिक करके देखा. उनकी निगाह एक ख़ास नज़ारे पर जाकर टिक गई. स्ट्रीट व्यू कैमरे की मदद से उन्होंने देखा कि एक प्यारा सा कुत्ता एक कार के पीछे-पीछे दौड़ लगा रहा था. जैकी ने एक अच्छा सा फ़्रेम बनाया, उसका स्क्रीनशॉट लिया और मन ही मन सोचा :

“वाह! कितनी खूबसूरत तस्वीर है.”

वह पेरू और मंगोलिया जैसे दुनिया के उन दूर-दराज़ के इलाकों में भी घूम आईं, जहां जाने का उनका हमेशा से मन था. उन्होंने जानबूझ कर छोटे रास्तों और अनजान जगहों पर जाकर उन सारे लम्हों को फ़्रेम में कैद किया, जो उन्हें बहुत पसंद आये. उन्होंने स्ट्रीट व्यू का जितना ज़्यादा इस्तेमाल किया, उन्हें उतनी ज़्यादा मनपसंद तस्वीरें मिलती रही.

नीचे दी गई किसी भी तस्वीर को क्लिक करके 360º में फ़ोटो को उसके वर्णन के साथ देखें

दूर-दराज़ की इन जगहों से जो तस्वीरें उन्होंने खींची, लोगों ने उन्हें बहुत पसंद किया. उनके परिवार ने उन्हें ये तस्वीरें दुनिया के साथ शेयर करने के लिए बढ़ावा दिया. इसके बाद, चंद महीनों में ही 50 हज़ार से भी ज़्यादा लोग उनके Instagram खाते को फ़ॉलो करने लगे. उनकी तस्वीरों को देखने पर दुनिया के शोर-शराबे से दूर हो जाने का एक ख़ास एहसास होता है, शायद यही वो एहसास है जिसे वो हमेशा से जीना चाहती थीं. इसलिए उनकी तस्वीरें महज कुछ अच्छे फ़्रेम भर नहीं हैं, बल्कि उनके मायने इससे कहीं ज़्यादा गहरे हैं. जैकी अब ऐसी जगहों पर घूम-फ़िर रही थीं, जहां वो हमेशा से जाना चाहती थीं और इस तरह से सफर करके उन्हें अपनी मन की बात और भावनाएं ज़ाहिर करने का भरपूर मौका मिल रहा था. अब वह अपने मन की बात दुनिया के सामने रख पा रही हैं और यह एक ऐसे इंसान के लिए बहुत बड़ी बात है जिसे अपनी जानी-पहचानी चीज़ों से हटकर कुछ अलग करने में मुश्किल पेश आती है. वह ख़ुद कहती हैं :

“एगोराफ़ोबिया और घबराहट की वजह से मैं बहुत कम जगहों पर जा पाती हूं, इसलिए मैंने दुनिया को देखने का एक अलग ज़रिया चुना है.”

अपने डेस्क पर जैकी
जैकी का क्लोज़ अप टोपी और फूल
प्रदर्शनी का सेट अप गैलरी में फ़िल्म स्ट्रिप देखता एक व्यक्ति

जब वह गुमराह महसूस कर रही थीं, उसी दौरान उन्हें इस नई दुनिया का पता चला. इसने उन्हें खुलकर जीने की नई राह दिखाई. जैकी की खींची गई फ़ोटो, 2017 के पतझड़ के महीने में मैनहैटन की गैलरी में दिखाई गईं. यह पहला मौका था जब किसी प्रदर्शनी में सिर्फ़ जैकी की फ़ोटो लगी थीं. वह Stories For Good के साथ मिलकर अपनी फ़ोटो बेच रही हैं जो लिमिटेड एडिशन हैं यानी इनकी कुछ ही कॉपी बेची जाएंगी. इनसे इकट्ठा हुई रकम मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी संस्थाओं को दान की जाएगी.

जैकी को पता है कि अभी उन्हें काफ़ी लंबा सफ़र तय करना है. हालांकि, फ़ोटोग्राफ़ी के कौशल को बेहतर करने के लिए उनके इरादे बहुत मज़बूत हैं. उन्हें नहीं पता कि जिस रास्ते पर उन्होंने कदम बढ़ाए हैं उसकी मंज़िल क्या है. उन्हें सिर्फ़ इतना पता है कि यह रास्ता बिल्कुल सही है.

जैकी की कहानी देखें

NYC गैलरी शो में शामिल तस्वीरें देखने के लिए, नीचे दी गई तस्वीर पर क्लिक करें

Darkhan | Mongolia
Darkhan | Mongolia
Ulaanbaatar | Mongolia
Ulaanbaatar | Mongolia
Emeelt | Mongolia
Emeelt | Mongolia
Ulaanbaatar | Mongolia
Ulaanbaatar | Mongolia
Bio Kombinat | Mongolia
Bio Kombinat | Mongolia
Baganuur | Mongolia
Baganuur | Mongolia
Nalaikh | Mongolia
Nalaikh | Mongolia
Nalaikh | Mongolia
Nalaikh | Mongolia
Mongolia
Mongolia
Nalaikh | Mongolia
Nalaikh | Mongolia
Nalaikh | Mongolia
Nalaikh | Mongolia
Zuun Mod | Mongolia
Zuun Mod | Mongolia
Shumen Province | Bulgaria
Shumen Province | Bulgaria
Nakhodka, Primorsky Krai | Russia
Nakhodka, Primorsky Krai | Russia
Issyk-Kul Region | Kyrgyzstan
Issyk-Kul Region | Kyrgyzstan
Chuy Province | Kyrgyzstan
Chuy Province | Kyrgyzstan
Talas Region | Kyrgyzstan
Talas Region | Kyrgyzstan
Smolyan | Bulgaria
Smolyan | Bulgaria
Kyrgyzstan
Kyrgyzstan
Kyrgyzstan
Kyrgyzstan
Winslow, Arizona | USA
Winslow, Arizona | USA
Congress, Arizona
Congress, Arizona
Sun City, Arizona
Sun City, Arizona
Sun City, Arizona
Sun City, Arizona
Mexico
Mexico
Rankin, Arizona | USA
Rankin, Arizona | USA
Sonoro | Mexico
Sonoro | Mexico
Sonora | Mexico
Sonora | Mexico
Durango | Mexico
Durango | Mexico
UAE
UAE
Sonora | Mexico
Sonora | Mexico
Mexico
Mexico
St Louis | Senegal
St Louis | Senegal
Senegal
Senegal
Senegal
Senegal
Piura | Peru
Piura | Peru
Piura | Peru
Piura | Peru
Cajamarca | Peru
Cajamarca | Peru
Cajamarca | Peru
Cajamarca | Peru
Lima Region | Peru
Lima Region | Peru
Lima Region | Peru
Lima Region | Peru
Marcona District, Ica | Peru
Marcona District, Ica | Peru
Marcona District, Ica | Peru
Marcona District, Ica | Peru
Puno | Peru
Puno | Peru
Arequipa | Peru
Arequipa | Peru
Arequipa | Peru
Arequipa | Peru
Tacna | Peru
Tacna | Peru
Tacna | Peru
Tacna | Peru
Calama | Peru
Calama | Peru
Antofagasta Region | Chile
Antofagasta Region | Chile
Andacolla | Chile
Andacolla | Chile
Atacama Region | Chile
Atacama Region | Chile
Cape Town, Western Cape | South Africa
Cape Town, Western Cape | South Africa

इससे मिलती-जुलती कहानियां

जानिए कि एक कलाकार ने कैसे Google Earth की मदद से शादी का शानदार प्रस्ताव तैयार किया

जानिए कि एक कलाकार ने कैसे Google Earth की मदद से शादी का शानदार प्रस्ताव तैयार किया

एक पिता ने YouTube की मदद से अपनी बेटी के लिए बनाई नकली आंख

एक पिता ने YouTube की मदद से अपनी बेटी के लिए बनाई नकली आंख

साइकल और 'Google अनुवाद' की मदद से शांति का संदेश देने वाले व्यक्ति से मिलें

साइकल और 'Google अनुवाद' की मदद से शांति का संदेश देने वाले व्यक्ति से मिलें

डिमेंशिया ने छीन लीं सारी यादें, साइकल ने लौटाईं

डिमेंशिया ने छीन लीं सारी यादें, साइकल ने लौटाईं

एक युवा संगीत प्रेमी को, ह्वेल की आवाज़ें समझते हुए मिला अपना मकसद

शीर्ष पर वापस जाएं